सिद्धार्थ, मई 15 -- भनवापुर। क्षेत्र के बिजवार बढ़ई में चल रहे श्रीमदभागवत कथा में पांचवें दिन मंगलवार की रात भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान खूब जयकारे लगे। कथावाचक ने कहा कि जब भगवान ने कृष्ण जन्म लिया था तब पृथ्वी पर ना जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी तरह जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उस जन्मोत्सव में जो भाग लेते हैं वे कोई साधारण जीव नहीं होते वे बहुत पुण्यात्मा होते हैं। इस दौरान आचार्य अशोक पाठक, मुकेश कुमार, अजय, चंद्रभान मिश्र, अवधेश मिश्र, देवी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.