चमोली, मई 29 -- बदरीनाथ धाम में आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास अभिषेक भाई ने गोवर्धन लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कथा व्यास अभिषेक भाई ने कहा कि गोवर्धन महाराज भगवान श्रीकृष्ण का ही साक्षात स्वरूप है। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा में गोवर्धन लीला वर्णन ईश्वर की लीला और प्रकृति के संरक्षण का प्ररेक प्रसंग हैं। इस मौके पर भागवत कथा के आयोजक गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा, उनकी पत्नी ऋतु शर्मा, आशीष, रूबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...