लखीसराय, जनवरी 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शिव मंदिर अशोक धाम में शनिवार तीन जनवरी से आयोजित नौ दिवसीय मानस शृंगी ऋषि रामकथा के अंतिम नौवें दिन रविवार को विश्व ख्याति प्राप्त कथा वाचक मोरारी बापू ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा कोहरा हटाने का काम करती है। चाहे वह इंसान के जीवन में अज्ञान रूपी, समाज रूपी या किसी भी कठिन समस्या रूपी हो कथा और सत्संग के प्रभाव से सभी कोहरा हट जाता है। उन्होंने नौ दिवसीय मानस शृंगी ऋषि रामकथा को शृंगी ऋषि को समर्पित करते हुए सरकार व जिला प्रशासन से आज से शृंगी ऋषि महोत्सव के रूप में रामकथा का स्मरण करने का आग्रह किया। जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं डीएम मिथिलेश मिश्र ने हामी भरते हुए तत्काल प्रभाव से शृंगी ऋषि महोत्सव मनाने की सार्वजनिक घोषणा...