किशनगंज, जनवरी 29 -- किशनगंज। पूर्णिया-किशनगंज सीमा पर स्थित अनगढ़ हाट और कोचाधामन क्षेत्र इन दिनों भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। कथा व्यास साध्वी विदुषी सुश्री मेरुदेवा भारती, जो दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या हैं, ने अपने भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो यह केवल कथा नहीं, बल्कि गुरुदेव की कृपा से भक्ति की अविरल धारा बह रही हो। ग्रामीणों के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। कथा व्यास ...