रुडकी, मार्च 25 -- आवास विकास में आयोजित राम कथा के अंतिम दिन मंगलवार को कथा व्यास कैलाश सेमवाल ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का भाव ही भक्तों को महान बनाता है। कहा कि श्रीराम कथा सुनने से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण होता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। भगवान की आराधना करने से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कथा सुनने से भक्तों को मन की शांति प्राप्त होती है। इस दौरान आशा शर्मा, सुमन कौशिक, योगिता शर्मा, योगिता कंसल, मीनाक्षी गोयल, बाला गोयल, प्रभा वर्मा, नाना भाटिया, स्वामी भाटिया, सोमनाथ शर्मा, अमित शर्मा, अमित कपूर, मनोज कुमार, मोनिका चौधरी, बृजपाल चौधरी, रीता सैनी, राजेंद्र प्रकाश वर्मा, सागर वर्मा, सार्थक गोयल व तुषार गोयल आदि मौज...