जहानाबाद, फरवरी 18 -- कुर्था, निज संवाददाता। क्षेत्र के सुरा शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कर्मकांड वैदिक रीती रिवाज़ से बुधवार को करवाया गया। इस दौरान आचार्यो द्वारा किये जा रहे मन्त्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे छोटे सरकार उर्फ़ कन्हैया जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान भूत भावन को औघड़ दानी भी कहा जाता है। उनकी कृपा पाना सहज है। जिनपर इनकी कृपा हो जाती है वो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अव्वल रहता है। वशर्ते वो पूरी तन्मयता के साथ उनकी भक्ति निष्काम भाव से करता हो। उनको जल और विल्व पत्र ही तो चाहिए। श्रद्धा के साथ चढ़ाया गया जल ही उन्हें खुश करने के लिए काफ़ी है। उन्होंने रावण आदि शैव भक्तों की भक्ति की विस्तार से चर्चा की। शिव सती संवाद को भी संगीतमय प्रवचन के द्वारा प्रस्तुत किया। कथा और स्वर लहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.