मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली के देवरी गांव निवासी,बृंदावन की कथा वाचक विशाखा दुबे का हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 43 स्थित एक हास्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु के बाद अस्पताल के शव न देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगमा मचाया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कथा वाचिका के परिजन अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुने जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...