बोकारो, मार्च 20 -- कथारा, प्रतिनिधि। डीसी विजया जाधव के निर्देश व डीएमओ रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बोकारो जिला खनन निरीक्षक सीताराम टुडू ने कथारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बांध बस्ती ग्राउंड व कमार टोला के समीप अवैध कोयला डिपो पर छापामारी की। यहां अवैध रूप से जमा कर रखे गए गए लगभग 30 टन अवैध कोयला सहित कोयला वजन करने वाला कांटा मशीन जब्त किया गया। छापामारी के बाद खनन निरीक्षक ने स्थानीय कथारा ओपी को सूचित किया। जिसपर सूचना पाकर कथारा ओपी के अवर निरीक्षक रवि कुमार व कृष्णानंद पाठक सदलबल छापामारी स्थल पहुंचे। इस संदर्भ मे खनन निरीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई डीसी के निर्देश व डीएमओ के आदेश पर किया गया है। छापामारी स्थल पर पेलोडर के माध्यम से 2 हाइवा एवं एक टिफिन ट्रक में अवैध कोयला को लोड किया गया। फिर कथारा सीसीएल के कांटा घर में कोयला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.