लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता श्रंगारमणि कुमकुम आदर्श का रविवार को बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार हो गया। उनका निधन पांच जुलाई को गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उनकी अंत्येष्टि में राममोहन महाराज, रामेश्वरी मिश्र, पंडित अनुज मिश्रा, एकता, अंकिता, सुभाष मिश्र, एम हफीज, पंडितराज खुशीराम, पंडित धर्मनाथ मिश्र, रेणू श्रीवास्तव, जीशान हैदर, पंडित अरुण भट्ट, सुरभि सिंह, ज्योति रतन और नृत्य, संगीत व नाट्य जगत के अनेक कलाकार और उनके शिष्यगण उपस्थित थे। भाद्रपद मास के अंतिम रविवार को भैरव मंदिर में होने वाली घुंघरू पूजन और कथक गुरुओं और शिष्यों के नृत्य प्रदर्शन की बंद पड़ी परम्परा को कुमकुम आदर्श ने करीब 18 साल पहले फिर से शुरू कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.