मिर्जापुर, जनवरी 15 -- विंध्याचल। ललित कला को आजीवन संरक्षित व संवर्धित करने वाले गोलोकवासी कलापंडित महेश्वरपति त्रिपाठी की सातवीं पुण्यतिथि मंगलवार माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि को शिवरात्री अतिथि भवन विंध्याचल मनाई गई। पंडित ओमप्रकाश मिश्र और दिनेश्वर पति त्रिपाठी ने गुरुवर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किए। संगीतांजलि में बाल कलाकार अंश मोदनवाल और श्रीद द्विवेदी, तबला सोलो कथक नृत्य अंश शर्मा, वैष्णवी मालवी और पल्लवी शर्मा ने प्रस्तुत की। तबले पर संगत रतनलाल वर्मा और हारमोनियम पर श्रीत श्रीवास्तव ने की। पंडित महावीर चटर्जी और रुद्राक्ष चटर्जी ने राग मालकोश में बंदिश प्रस्तुत की। रवि शास्त्री राग सोहनी में भजन और धर्मेद्र भट्ट, सत्यम पांडेय, जितेंद्र भट्ट ने भी गायन प्रस्तुत की। समापन में पंडित महेश्वर पति त्रिपाठी के शिष्य कार्तिके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.