सोनभद्र, जुलाई 15 -- म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के कठौंधी बिट के गहरू मोड के पास जंगल से वन विभाग ने दो कत्थे के बोटा के साथ दो युवकों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चार बोटा उनके घर से भी बरामद किया। बरामद छह बोटा को वन विभाग कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया। म्योरपुर रेंजर जबर सिंह ने बताया कि मंगलवार को चरवाहों से कत्थे की लकड़ी काटने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो दो युवक को दो कत्थे के बोटे के साथ मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहीं पूछताछ के बाद पकडे़ गए युवकों की निशानदेही पर चार बोटा उनके घर से भी बरामद किया गया। रेंजर ने बताया कि बरामद बोटे को वन रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया। वहीं पकडे़ गए दोनों युवकों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी ने भी पेड़ काटने की कोशिश की तो कड़ी कार्यवाही क...