सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के रानीताली में पकड़ा गया एक ट्रक और दो कथित तस्करों के मामले में वन विभाग ने जांच तेज कर दी है। वाहन छोड़ने के लिए दिल्ली, लखनऊ तक के फोन आते रहे। वहीं पकड़े गए अंतराज्यीय सरगना रिजवान तथा जरहा निवासी कलाम को सीएचसी म्योरपुर में मेडिकल करा न्यायालय भेज दिया गया। वही तस्करी में साथ देने वाले युवकों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने प्रयास तेज कर दिए है। उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पटेल ने सेलफोन पर बताया कि पकड़े गए तस्करों से मिली जानकारी के अनुसार जरहा रेंज क्षेत्र के उन गावो में स्थलीय जांच कराया जाएगा। अगर हमारे विभाग के लोगों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी। वही पर्यावरण कार्यकर्ता राम नारायण, बेचन, सुनीता, प्रशांत दुबे आदि ...