बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता क्षेत्रीय वनाधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की टीम शुक्रवार की रात रात्रि गश्त पर चेकिंग में थी। इसी बीच जानकारी मिली कि एक ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रहा है। इस समय मवई बुजुर्ग के पास एक्सप्रेसवे में खड़ा है। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय वनाधिकारी आकांक्षा गुप्ता की अगुवाई में टीम एक्सप्रेसवे पहुंची और ट्रक को रोक लिया। तलाशी ली गई तो उसमें खैर की कीमती लकड़ी लदी थी। इसका बाजार में दाम करीब तीन लाख रुपये बताया गया। उन्होंने परमिट व कागज मांगे तो चालक नहीं दिखा पाया। ट्रक को कब्जे में नवाब टैंक पौधशाला में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लकड़ी व ट्रक को सीज कर मालिक को बुलवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...