कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय एवं कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के युवा अंतरराष्ट्रीय कत्थक नर्तक राहुल कुमार रजक को उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना स्थित प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर से उभरते युवा कलाकारों ने अपनी-अपनी विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। राहुल रजक द्वार प्रस्तुत कथक नृत्य सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। उनकी लय, ताल, भाव, प्रस्तुति शैली और मंच पर अभूतपूर्व नियंत्रण ने उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया। सम्मान समारोह में अधिकारियों ने राहुल की उपलब्धि को बिहा...