नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शालीमार बाग इलाके में दो बदमाशों ने भंडारे के लिए लगी कतार में खड़े होने के विवाद में एक युवक को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि राजीव जल बोर्ड के ठेकेदार के पास काम करता है और सहीपुर गांव में पानी की टंकी के पास रहता है। बताया जाता है कि सोमवार शाम स्थानीय गुरुद्वारे के पास लंगर में दूध बंट रहा था। वहां राजीव अपने दोस्त अरविंद के साथ कतार में खड़ा था। इसी दौरान सुमित एवं अनुज आए और राजीव के आगे खड़े होने लगे। इस पर राजीव ने विरोध किया तो उन्होंने चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अरविंद ने घटना की सूचना राजीव के भाई एवं पुलिस को दी और घायल को अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.