हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में किसान कूपन लिए लाइन में लगे रहे और केंद्र प्रभारी ने खाद खत्म होने का बोर्ड लगा दिया। इससे खफा किसानों ने जमकर हंगामा मचाया और केंद्र प्रभारी पर खाद की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए। कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए गुरुवार को दो ट्रक में 1100 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध हुई थी। केंद्र प्रभारी शिव सिंह ने खाद वितरण के लिए किसानों को कूपन बांटे थे। कल से ही किसान लाइन में लगे थे। रात होने पर केंद्र प्रभारी ने सुबह खाद देने का आश्वासन दिया। सुबह किसान लाइन में लगे रहे और केंद्र प्रभारी ने दोपहर में खाद खत्म होने का बोर्ड लगा दिया। इससे नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा और केंद्र प्रभारी पर खाद की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लगाए। किसानों के ...