सीतापुर, मार्च 11 -- महमूदाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के सेमरी चौराहे पर स्थित सहकारी सेमरी कताई (सूत) मिल की करीब 71 एकड़ भूमि को प्रदेश सरकार ने यूपीसीडा को निश्शुल्क हस्तानान्तरित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। यूपीसीडा इस भूमि का उपयोग दूसरे उद्योग लगाने या फिर किसी दूसरे काम के लिए प्रयोग कर सकेगा। यूपीसीडा द्वारा कताई मिल के भूखंड को लिए जाने के बाद यहां पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्या ने इसके सम्बंध में विधानसभा में याचिका लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी से निवेदन किया था। कैबिनेट के फैसले के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक, राजनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.