धनबाद, अगस्त 16 -- कतरास, प्रतिनिधि। केशलपुर मुंडा धौड़ा निवासी दैनिक मजदूर जीतन भुइयां (17) की मौत कतरी नदी में डूबने से हो गई। शनिवार की सुबह शिव मोहल्ला के समीप कतरी नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा उसका शव मिला। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने शव को नदी से निकाला और मुंडा धौड़ा ले गए। जहां परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां बसंती देवी ने बताया कि जीतन शुक्रवार की देर शाम कतरी नदी में स्नान करने गया था। नदी तट पर वह कपड़ा साफ कर रहा था। इसी बीच वह नदी में गिर गया और पानी में बहने लगा। स्थानीय युवकों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक वह आगे नदी की गहराई में जा चुका था। स्थानीय लोगों ने रात में भी नदी में उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह उसके शव को किसी ने नदी किनारे एक झाड़ी में फंसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.