बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने आठ साइबर ठगों को दबोच लिया है। हालांकि, पांच अन्य आरोपित भागने में सफल रहें। पुलिस की मानें तो उनकी पहचान कर ली गयी है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जवाहरचक गांव के पास ठगी करते रंगे हाथों छह ठगों को पकड़ा गया। इसी तरह, सैदपुर गांव से दो अन्य ठगों को पकड़ा गया। इस दौरान पांच ठग फरार हो गये। उन्होंने बताया कि उनके पास से नौ फोन, ग्राहकों का नाम-पता लिखी सूची बरामद की गयी है। पूछताछ में ठगों ने साइबर ठगी की अपनी करतूत स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार ठगों में जवाहरचक के कुंदन कुमार, विकास कुमार, अखिलेश कुमार, टिंकू कुमार, रणवीर कुमार, धीरज कुमार, सैदपुर के निप्पू कुमार व सरमेरा के मनीष कुमार शामिल हैं। छापेमारी टीम में गिरियक सर्किल इंस्पेक्ट...