बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कतरीसराय-संगत टोला से गुरुवार को तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि छोटन चौरसिया के दो पुत्रों अमरदीप कुमार व ऋतुराज कुमार के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से छह मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया गया है। छापेमारी में मनीष कुमार, मुकुंद भारती आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...