बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- कतरीसराय। थाना क्षेत्र के सकरी नदी के पास से बिना चालान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को खनन विभाग व पुलिस की टीम ने जब्त कर लिया है। चालक भाग गया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बरीठ गांव से ट्रैक्टर पकड़ा गया है। एक लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...