बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- कतरीसराय। थाना क्षेत्र के सकरी नदी से अवैध बालू खनन मामले में दो ट्रैक्टर जब्त किये गये हैं। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एक दरवेशपुरा पुल तो दूसरा बरांदी गांव के पास पकड़ा गया। वाहनों को जब्त कर खनन विभाग को सूचना दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...