धनबाद, जनवरी 26 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास की कतरी नदी तट पर स्थित भगवान सूर्य नारायण मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। आचार्य शशिकांत मिश्रा ने प्रातःकालीन बेला में भगवान सूर्य के जन्मोत्सव पर विधिवत शृंगार व पूजन कराया। यजमान के रूप में बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता, अशोक वर्मा व कृष्णा कुमार गुप्ता सपत्नीक पूजा-अर्चना में शामिल हुए। आदित्य स्तोत्र का पाठ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। इसके उपरांत महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। संध्या बेला में श्याम बाबा के भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशोरी राम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भास्कर का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र क...