धनबाद, अगस्त 14 -- कतरास, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के द्वारा बुधवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कतरास शहर के गुहीबांध बस पड़ाव से निकली, जो शहर का भ्रमण करते हुए कतरी नदी सूर्य मंदिर प्रांगण पहुंची। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी यात्रा में काफी संख्या में भाजपा समर्थक व अन्य लोग शामिल हुए। सभी लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम का का नारा लगाते चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व विधायक शत्रुघ्न महतो कर रहे थे। जहां विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश भक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, महेश पासवान, सिटू मिश्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.