धनबाद, मार्च 12 -- कतरास, प्रतिनिधि। झारखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार सिंह एवं धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार के नेतृत्व में कतरास थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानों व रेस्टोरेंट में छापामारी की गयी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा ने बताया कि होली त्योहार के मद्देनजर छापामारी की गयी है। कतरास के कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं कुछ दुकानदारों को फाइन किया गया है एवं उसके दुकानों की मिठाइयों का सैंपल लिया गया है। श्री राजा ने बताया कि कतरास के न्यू बाम्बे स्वीट्स, बजानिया स्वीट्स, शालीमार स्वीट्स, इंडियन रेस्टोरेंट, रसना बार, कतरास रेलवे स्टेशन के पाल स्वीट्स तथा कतरास बाजार के श्री राम मिष्ठान भंडार में छापामारी की गयी है। इंडियन रेस्टोरेंट में छापामारी के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.