धनबाद, जनवरी 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बुधवार को एजीएम मणिकांत पांडेय की अध्यक्षता में क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। वार्ता में नियोजन, पदोन्नति, सीपीआरएमएसई सर्टीफिकेट लागू करने के लिए विभिन्न विषयों पर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मौके पर एपीएम अशोक कुमार, पीएम प्रशासन उमंग कुमार ठक्कर, कुमारी श्वेता, सिविल इंजीनियर निष्कर्ष राय, दिनेश चंद्र पांडेय व यूनियन प्रतिनिधियों में छोटू सिंह, बीरेंद्र राम, कामेश्वर प्रसाद साहनी, बिपिन कुमार राय, हरेंद्र सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, कंचन महतो, शिवशंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...