धनबाद, अप्रैल 10 -- कतरास, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रों के द्वारा बुधवार को कतरास कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र दिया गया है। जिसमें लिखा है कि 5 अप्रैल को कुछ बाहरी लोग कतरास कॉलेज के इतिहास के शिक्षक प्रो. धनंजय पाठक के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय। जिसके बाद सहायक प्रो. धनंजय पाठक ने मंगलवार को कतरास थाना में लिखित शिकायत पत्र दिया है। जिसमें तारिक अंसारी, साहिल खान, क्यूम, आकाश प्रमाणिक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके अलावे कतरास कॉलेज परिसर में एक नोटिस चस्पा किया है। जिसमें लिखा है कि अगर उपरोक्त युवक कतरास कॉलेज परिसर में आता है तो इनके ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.