सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में छापेमारी कर अजय कुमार सिंह एवं अंशु कुमार सिंह समेत दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फरार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के फरार वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...