जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान गुरुवार को शहर के कण-कण में राम दिखे। आस्था का सैलाब ऐसा उमड़ा कि देखने वाले दंग रह गए। हजारों की भीड़ शहर की सड़कों पर उमड़ी। 191 झंडों को शहर के तीन प्रमुख घाटों पर धार्मिक अनुष्ठाान के साथ विसर्जित किया गया।लम्बे समय के बाद शहर में लोग परिवार के साथ जुलूस को देखने के लिए सड़कों पर उतरे। भगवान श्री राम के आदर्शों, हनुमान जी के समर्पण के पिरोए गीतों से पूरा माहौल गुंजायमान था। सोनारी स्थित लालन अखाड़े में हर साल आने वाले मणिपुर के मार्शल कलाकारों की कमी इस साल खली। वहां हिंसा के चलते टीम नहीं आयी। इसके बावजूद उस इलाके के 19 अखाड़ों के करतबबाजों ने शस्त्रों का अनोखा प्रदर्शन किया। 10 बजे पहुंचा जलूस हनुमान मंदिर शहर में सबसे ज्यादा संवेदनशील माने जाने वाले मानगो थाना रोड में इस बार रात...