रुडकी, फरवरी 1 -- कस्बे में संचालित एक गन्ना कोल्हू में बीती 9 जनवरी को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 45 वर्षीय व्यक्ति की देहरादून स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार रात्रि मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा झबरेड़ा निवासी मुरसलीन गन्ना कोल्हू में गन्ने का रस पकाकर गुड़ बनाने का कार्य करता था। 9 जनवरी की सुबह वह प्रतिदिन की तरह रस पकाने में जुटा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह उबलते हुए गन्ने के रस से भरे कढ़ाहे में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। कोल्हू में मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे कढ़ाहे से बाहर निकालकर उपचार के लिए डॉक्टर के पास पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पहले रुड़की सिविल अस्पताल रेफर किया, जहां से उसे देहरादून के अस्पताल में...