कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित गणपति लॉन में श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सर्दी के बावजूद श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए श्याम भजनों पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में श्रीबाबा खाटूश्याम का भव्य दरबार सजाया गया था। देर शाम बाबा श्याम की आराधना और पूजा-अर्चना के साथ श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विभिन्न प्रांतों से आए प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी से समा बांध दिया। वृंदावन धाम से अमन मिश्रीजी, राजस्थान से मयंक मृदुल, उत्तराखंड से अन्नू पागलजी, कानपुर से दीपांशी तिवारीजी, बरेली से करिश्मा के द्वारा प्रस्तुत श्यामबाबा के भजनों ने समा बांध दिया। कानपुर से कश्यप ब्रदर्स म्यूजीशियन ने अपनी प्...