चंदौली, जनवरी 13 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर में अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को मिर्चा गाजीपुर और कुर्रा गाजीपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के पहले हॉफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कड़े संघर्ष के बावजूद कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हॉफ में खेल और तेज हो गया। 36वें मिनट में कुर्रा गाजीपुर के मोनू के पास से सचिन ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मिर्चा गाजीपुर ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। निर्धारित समय तक स्कोर 1-0 बना रहा और कुर्रा गाजीपुर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी, तौकीर अहमद खान और रमेश यादव बबलू ने खिलाड़ियों से परिचय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.