जयपुर, मार्च 27 -- राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने जयपुर सेंट्रल जेल से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके जिस मोबाइल फोन से यह धमकी दी गई थी, जेल में उसका पता लगाया गया और आरोपियों से उसे बरामद कर लिया गया। इससे एक दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया था, जिसमें फोन करने वाले ने कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने बताया कि निचले स्तर पर सिस्टम में खामी के कारण मोबाइल फोन और सिम कार्ड जेल के अंदर पहुंच जाते हैं। साहू ने कहा कि ऐसी चीजों को रोकने के लिए जेलों में हाईटेक जैमर सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि जेल में अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.