जामताड़ा, फरवरी 20 -- कड़ी सुरक्षा में होगा नगर निकाय चुनाव,नौ सेक्टर में तैनात होगी क्यूआरटी जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। यह बातें एसपी राजकुमार मेहता ने चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए कहीं। मौके पर एसपी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र को नौ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों शहरी क्षेत्रों में तीन-तीन क्यूआरटी टीम गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में 15 जवान रहेंगे और किसी भी सूचना या शिकायत पर पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। एक-एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.