मधुबनी, अगस्त 6 -- मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग की ओर से पीजी द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-2026 के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकायों के परीक्षार्थियों की परीक्षा बुधवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय एवं बीएम कॉलेज रहिका पर हुई। बुधवार को कौशल विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण विज्ञान विषय की दोनों परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में परीक्षा हुई। कौशल विकास कोर्स के अंतर्गत मंगलवार को प्रथम पाली में कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा हुई जबकि दूसरी पाली में योग विषय की परीक्षा हुई। बीएम कॉलेज रहिका की प्रधानाचार्या आरती प्रसाद में बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली के परीक्षार्थियों की संख्या 37 थी। द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 27 थी। मंगलवार को इस परीक्षा पर एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थि...