देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में एडीएम प्रशासन प्रेम नरायण सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय बैठक हुई। जिसमें परीक्षा को सकुशल सम्पादित कराने के निर्देश दिए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षा होगी। इस दौरान केंद्रों पर सख्त नजर रखी जाएगी। वहीं बोर्ड द्वारा जारी निर्देश क्रम में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को प्रति घण्टा 20 मिनट के हिसाब से एक घण्टा अतिरिक्त समय देने का केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होनी हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले में 174 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर विद्यार्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.