बुलंदशहर, फरवरी 21 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी हैं। शनिवार को जिले में बनाए गए कुल 27 केंद्रों पर हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। केंद्र पर सचल दल ने पहुंचकर निरीक्षण किया। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि सुबह पहली पाली 10 बजे से शुरू हुई इसमें दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 10,690 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 10,597 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 93 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी तरह पहली पाली में भी हाईस्कूल अंग्रेजी कम्युनिटी विषय का पेपर भी हुआ, जिसमें पंजीकृत सभी 683 छात्र उपस्थित रहे और शत-प्रतिशत परीक्षा दी। परीक्षाओं के द...