कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत कोडरमा में सोमवार को चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। सभी बूथों पर पुलिस प्रशासन के साथ साथ वरीय पदाधिकारी भी मुआयना करते नजर आए। नगर पंचायत के मतदान स्थलों पर युवा मतदाताओं के साथ साथ बुजुर्ग मतदाता भी उत्साह के साथ इस मतदान में हिस्सा लिया। जिले के वरीय पदाधिकारी भी सुरक्षा व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर काफी सक्रिय दिखे। एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, कोडरमा बीडीओ रवि कुमार, नगर पंचायत के प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा के अलावे थाना प्रभारी विकास पासवान भी नियमित रूप से बूथों का निरीक्षण करते रहे। वहीं प्रत्याशियो ने भी वोट के दौरान अपने जीत का दावा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.