संभल, फरवरी 15 -- शाही जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार को भी बरकरार रही। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ सभी मजिस्ट्रेट अलर्ट रहे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से अफसरों ने क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखी। शाही जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। उसके बाद मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सदर कोतवाली और नखासा क्षेत्र में बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस-पीएसी मुस्तैद है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मस्जिद त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रही। एएसपी श्रीश्चंद्र भी पुलिस बल के साथ मस्जिद पर मौजूद रहे और क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.