हजारीबाग, फरवरी 11 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि रांची से गिरफ्तार किए गए पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को लोहसिंघना थाना की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सोमवार को हजारीबाग सीजेएम सिंधु नाथ लमय के कोर्ट में 11 बजे पेश किया। जहां कोर्ट ने उनसे उनका नाम, पता व अन्य जानकारी लेने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर लोक नायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग भेज दिया। इससे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया था। जहां उनका चिकित्सकों ने जांच की। जांच करने के बाद उन्हें कोर्ट लाया गया था। पूर्व एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी अनीता देवी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.