अमरोहा, फरवरी 21 -- शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन संग खुशहाली की दुआ की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। शहर में चौपलास्थित जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। नमाज से पहले तकरीर में रमजान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए रोजा, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.