उरई, फरवरी 18 -- उरई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी की निगरानी में 72 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। 10वीं 12वीं के 37,916 के सापेक्ष 36,168 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 1748 ने पहले दिन एग्जाम छोड़ दिया। सुबह की पाली में 8:30 बजे हाईस्कूल हिंदी का प्रश्न पत्र शुरू हुआ। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर छात्रों की तलाशी लेने के बाद अंदर जाने दिया गया। हिंदी का सरल विषय होने पर परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका पर सवालों का जवाब हल करते नजर आए। हालांकि पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र असमंजस में रहे। इसके बाद वह भी प्रश्न पत्र को पढ़कर आंसर लिखने में तल्लीन हो गए। हाईस्कूल हिंदी के पेपर में पंजीकृत 19040 के सापेक्ष 18,039 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और 1001 ने एग्जाम छोड़ दिया। अनुपस्थित परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.