बोकारो, फरवरी 8 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह दीप महोत्सव आकर्षक ढंग से शनिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) सरनजीत सिंह कुलपति, केआईआईटी भुवनेश्वर, विशिष्ट अतिथि अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक आईईपीएल ओरिका गोमिया व विशेष अतिथि अरिंदम दास गुप्ता उपाध्यक्ष विप्रस, आशीष सिंह एवं रागीब बिलाल सबरी व प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन एकादश (लक्ष्य) की छात्रा अन्वेषा सिंह एवं एकादश (लक्ष्य) का छात्र श्वेतांक वर्मा ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कड़ी मेहनत की बदौलत विद्यार्थी ऊंची उड़ान तथा अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और लचीलेपन के साथ भविष्य को अपनाने के ल...