दुमका, फरवरी 1 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास हो तो कोई भी बड़ा से बड़ा मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया सरैयाहाट प्रखंड के सुदूर देहाती क्षेत्र अमघट्टा गांव की करिश्मा। यह अपनी कड़ी मेहनत से नर्सिंग ऑफिसर बन गयी। अब करिश्मा एम्स देवघर में अपनी सेवाएं देगी। करिश्मा की इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता रोहित यादव साधारण किसान परिवार से है। माता लीलावती देवी गृहिणी है। तीन भाई बहनों में करिश्मा सबसे बड़ी है। करिश्मा ने सरैयाहाट कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय से मैट्रिक व आकांक्षा पल्स टू स्कूल बरियातू रांची से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है।‌ उन्होंने रिम्स से नर्सिंग की डिग्री हासिल की है। अब एम्स की परीक्षा पास कर नर्सिंग अधिकारी बन गई है। करिश्मा के माता-पिता बेटी की इस सफलता ...