रुडकी, जून 22 -- आईएएस बनी शेरपुर निवासी सलोनी गौतम का डॉ बीआर आंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सलोनी ने भी बच्चों को टिप्स दिए। प्रीत विहार कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सलोनी का सम्मान किया। समिति अध्यक्ष बाबूराम टपरानिया ने कहा सलोनी वार्ड नंबर एक की शेरपुर निवासी हैं। उन्होंने दो बार सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण किया। वह वर्तमान में रेलवे में अधिकारी हैं। इस बार उन्होंने ऑल इंडिया 127वीं रैंक लाकर समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले से पहली अनुसूचित जाति की महिला आईएएस बनी हैं। सलोनी ने समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर मन में कोई लक्ष्य ठान लिया जाए तो उसे कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.