बांदा, फरवरी 2 -- बांदा, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए सोमवार को यहां प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। इन्हें कड़ी निगरानी में राजकीय इंटर कॉलेज के कोठार केंद्र में रखवाए गए हैं। वहीं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं भी भेजी जा चुकी हैं। इनमें डीएवी इंटर कॉलेज में रखवाया गया है। डीआईओएस कार्यालय से इनकी सीसीटीवी कैमरे से सीधे 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कोठार केंद्रों में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। उत्तर पुस्तिकाएं दो दिन पूर्व आ चुकी हैं। इन्हें डीएवी इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रखाया गया है। सोमवार को प्रश्नपत्र के बंडल भी यहां पहुंच गए। उन्हें कड़ी सुरक्षा में मुख्यालय स्थित जीआईसी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.