कौशाम्बी, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर के प्रांगण में देवाधिदेव महादेव की शिवलिंग की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धूप, दीप, नैवेद्य की सुगंध से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इसके बाद अब मां के धाम में भगवान भोलेनाथ की आराधना का भी अवसर भक्तों को मिलेगा। मंदिर के तीर्थ पुरोहित एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा तथा महामंत्री जुगेश पंडा के नेतृत्व में पुरोहितों ने शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत स्थापना कराई। गंगाजल, दूध, दही, शहद और बिल्वपत्र अर्पित कर भगवान शिव का पूजन किया गया। कड़ा धाम 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती के दाहिने हाथ का कर कड़ा सहित गिरा था, तभी से यह स्थान आस्था और भक्ति का प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.