निज प्रतिनिधि, जनवरी 11 -- बिहार में संदिग्ध हालत में जीविका दीदी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सुपौल जिले में त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 में किराए के मकान में रह रही एक जीविका दीदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की ही बताई जा रही है। मृतका की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा वार्ड 16 निवासी प्रमोद शर्मा की पत्नी सीमा देवी (48 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका सीमा देवी अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहे जीविका समूह 'प्रगति दीदी की रसोई' में कार्यरत थीं। घटना के बाबत मृतका के साथ काम करने वाली जीविका दीदी नीलम देवी ने बताया कि शुक्रवार रात से ही सीमा देवी अपने पति का फोन रिसीव नहीं कर रही थीं। शनिवार सुबह जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो वे अन्य लोगों के साथ सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.