शामली, जनवरी 6 -- ठंड एवं पाला जहां गेहूं की फसल के लिए मुफीद माना जा रहा है वहीं आलू एवं दलहन व तिलहन की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। आलू में झुलसा रोग का संकट बना है। कृषि विभाग ने ठंड को देखते हुए फसलों के बचाव के लिए एवाइजरी जारी की है। थानाभवन क्षेत्र मे आलू की बंफर फसल खेतो मे लहरा रही है। कुछ दिनों से पड रही कडाके की ठंड कोहरे एवं पाले के असर ने किसानो के चेहरो पर चिंता बढा दी है। कई खेतो मे आलू फसल के पत्ते मुरझााये से दिख रहे है। जिससे फसल मे झुलसा जैसे रोग का खतरा बन गया है पाला लगातार पडता है तो उससे फसल को नुकसान का खतरा और अधिक हो जायेगा हल्की बारिश फसल को पाले से बचा सकती है । पाले से नुकसान की आशंका से किसान अपने खेतो पानी देकर नुकसान से बचाने मे लगा हुआ है। क्षेत्र में कृषि रकबे के 60 फीसदी हिस्से पर आलू की फसल लहलहा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.