रामपुर, जनवरी 2 -- नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी से हुई। सुबह में घना कोहरा छाया रहा और दिन भर गलन भरी ठंड का प्रकोप बना रहा। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में दोपहर के समय में बीच-बीच के लिए धूप निकली मगर धूप का असर कुछ खास नहीं रहा। सुबह तड़के वातावरण साफ था मगर 10 बजे होते-होते वातावरण में घना कोहरा छा गया था। इससे सड़कों पर वाहन सवारों को परेशानी हुई। वाहन सवार हेडलाइट जलाकर आगे की ओर बढ़ रहे थे। दूसरी ओर बाजारों में भी सर्दी की वजह से व्यापार प्रभावित होता नजर आया। कम ही संख्या में लोग अपने घरों से बाजार की ओर रुख करते हुए नजर आए। हालांकि, दोपहर में एक से दो बजे के करीब कुछ देर के लिए धूप निकली मगर धूप असरदार नहीं रही। शाम होते ही जिला फिर से कोहरे की चादर में ढंकने लगा और कड़ाके की सर्दी में पूरा दिन बीत गया। आज कैसा रहेगा मौस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.